गौतम बुद्ध नगर

अंतरराष्‍ट्रीय पहलवान को लक्ष्‍मण अवार्ड

गौतमबुद्धनगर{मनस्वी वाणी}ग्रेटर नोएडा के जमालपुर गांव के रहने वाले अंतरराष्‍ट्रीय पहलवान जोंटी भाटी को लक्ष्‍मण अवार्ड मिला है। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने जोंटी को लक्ष्‍मण अवार्ड दिया। कार्यक्रम में जोंटी की मजबूत कद-काठी को सराहा गया। पुरस्‍कार के रूप में जोंटी को तीन लाख रुपए भी मिले हैं। कार्यक्रम में यह घोषणा भी की गई कि अगले वर्ष से पुरस्‍कार राशि 11 लाख रुपए कर दी जाएगी। जोंटी भाटी राष्‍ट्रीय-अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर आयोजित विभिन्‍न प्रतियोगिता में अपना लोहा मनवा चुके हैं।रंजीत पहलवान ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर जिले के गांव जमालपुर व देश के उभरते हुए अंतरराष्ट्रीय पहलवान जोंटी भाटी को उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से लक्ष्मण अवार्ड मिला है। इससे पहले भी पहलवान जोंटी भाटी को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच बार सम्मानित कर चुके हैं। जोंटी पहलवान ने राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर अनेकों पदक जीते हैं। उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष करण भूषण, उपाध्यक्ष सुरेश उपाध्याय, चतर सिंह, योगी भाटी, जितेंद्र भाटी, परीक्षित नागर, वनीष प्रधान, अमित भाटी, जोंटी के पिता बिजेंद्र भाटी, ब्लॉक प्रमुख ईश्‍वर पहलवान, अमित भाटी, अंतरराष्ट्रीय पहलवान राजेंद्र भाटी, रविंद्र भाटी, राजेश भाटी, बच्चू पहलवान, पवन भाटी, जयवीर नागर, बोबू पहलवान आदि लोगों ने जोंटी को बधाई दी।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button