गाजियाबाद

नगर निगम ने दुकानों के किराए की वसूली तेज की

मनस्वी वाणी, संवाददाता
गाजियाबाद। नगर निगम ने दुकानों के किराए की वसूली को लेकर बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। निगम की टीम शहरभर में सक्रिय होकर बकाया और वर्तमान किराए की वसूली तेज कर रही है। इसके तहत पुरानी तहसील घंटाघर परिसर में विशेष कैंप लगाया गया है, वहीं नगर निगम मुख्यालय पर भी व्यापारी किराया जमा कराने पहुंच रहे हैं।
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश पर तैयार की गई योजना के तहत करीब 1702 दुकानों से किराया वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। निगम का अनुमान है कि इस अभियान के माध्यम से 6 से 8 करोड़ रुपये तक की वसूली की जाएगी। अब तक करीब 10 लाख रुपये की वसूली की जा चुकी है और यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।
नगर आयुक्त ने बताया कि पिछले पांच वर्षों से विवादित चल रहे दुकानों के किराए के मामलों का भी समाधान कर लिया गया है। समिति द्वारा निर्धारित किए गए नए किराए को व्यापारी वर्ग स्वीकार कर रहा है और नियमित रूप से जमा भी कर रहा है।
उन्होंने कहा कि किराया वसूली अभियान में व्यापारी वर्ग का सकारात्मक सहयोग मिल रहा है, जिससे निगम को राजस्व बढ़ाने में मदद मिल रही है। कियोस्क और दुकानों का किराया व्यवस्थित रूप से वसूला जा रहा है, जिससे नगर निगम की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button