
नई दिल्ली:: दिल्ली विधानसभा को फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली। ईमेल में 16 आरडीएक्स आईईडी लगाने और 1:40 बजे धमाके का दावा। पुलिस जांच में जुटी, पहले भी मिल चुकी है धमकी।
दिल्ली विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला है। इसमें कहा गया है कि दिल्ली विधानसभा में 16 आरडीएक्स आईईडी लगाए गए हैं।
ई-मेल भेजने वाले ने खुद को कोयंबटूर का बताया और कहा कि वह और उसके साथी पहले DMK के समर्थक थे, लेकिन अब वे खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। धमकी के बाद दिल्ली पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
इससे पहले मंगलवार को दिल्ली विधानसभा परिसर में ईमेल से बम धमाके की धमकी दी गई थी।



