
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ धाम की 22 अप्रैल से केदारनाथ यात्रा शुरु होने जा रही है। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ धाम की 22 अप्रैल से केदारनाथ यात्रा शुरु होने जा रही है। ऐसे में यात्रा से सम्बन्धित विभागों ने अपनी तैयारिया तेज कर दी हैं। रुद्रप्रयाग में परिवहन विभाग द्वारा यात्रा को लेकर टैक्सी मैक्सी संचालकों के साथ बैठक की गई। एआरटीओ धर्मेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि यात्रा मार्ग पर चेकिंग के लिए टीमें बाहर से मंगवाई गई हैं। इसके साथ ही अतिरिक्त पीआरडी जवानों की भी मांग की गई है। इसके साथ ही विभाग द्वारा यात्रा मार्गो का निरीक्षण भी किया जा रहा है, और संवेदनशील स्थानों पर साइन बोर्ड लगाने की कार्यवाही की जा रही है।



