शिक्षा

एस0डी0जी0आई0 ग्लोबल यूनिवर्सिटी, गाजियाबाद में ‘एजुकेटर्स मीट 2026’ का भव्य आयोजन 

एस०डी०जी०आई० ग्लोबल यूनिवर्सिटी, गाजियाबाद में  ‘एजुकेटर्स मीट 2026’ का सफल एवं भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आए 350 से अधिक प्रिंसिपल एवं शिक्षकों को शिक्षा क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 2:35 बजे अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ, जिसके पश्चात दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ।

विश्वविद्यालय के प्रो चांसलर (एडमिन) श्री पीयूष श्रीवास्तव जी ने शिक्षकों की भूमिका को राष्ट्र निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) परसांजीत कुमार जी ने शिक्षण में गुणवत्ता, नवाचार एवं तकनीकी समावेशन पर अपने विचार साझा किए एवं विश्वविद्यालय द्वारा उद्योग की आवश्यकताओं को पूरा करने हेतु किए जा रहे प्रयासों एवं पहलों को विस्तार से प्रस्तुत किया। उन्होंने यह भी कहा कि सही शिक्षा प्रदान करना राष्ट्र सेवा के समान है।

विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. राजीव रतन द्वारा संदेश प्रस्तुत किया गया, जिसमें संस्थान की उपलब्धियों एवं भविष्य की योजनाओं का उल्लेख किया गया।

कार्यक्रम के दौरान एस०डी०जी०आई० ग्लोबल यूनिवर्सिटी, गाजियाबाद की विकास यात्रा एवं विद्यार्थियों की उल्लेखनीय उपलब्धियों पर एक प्रभावशाली प्रस्तुति दी गई।

यह आयोजन शिक्षा के क्षेत्र में संवाद, सहयोग एवं नवाचार को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button