
मोदीनगर,संवाददाता।
दिल्ली मेरठ मार्ग पर सीकरी पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार कार ने ई रिक्शा में टककर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई रिक्शा पलट गई और तीन लोग घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक ई रिक्शा सोमवार दोपहर तीन बजे सवारी लेकर जा रही थी। जब वह दिल्ली मेरठ मार्ग पर सीकरी पेट्रोल पंप के सामने पहुंची तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने ओवरटेक करने के चक्कर में ई रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई रिक्शा पलट गई। हादसे में ई रिक्शा में सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के गुस्साए राहगीरों ने कार चालक की जमकर धुनाई कर पुलिस को फोन कर दिया। तीन घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस शिकायत मिलने पर कार्रवाई करने की बात कह रही है।



