गाजियाबादराजनीति

BJP-सेवा, समर्पण और संगठन का उत्सव बनेगा 6 अप्रैल :मयंक गोयल

स्थापना दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश—

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी महानगर गाजियाबाद द्वारा आगामी 6 अप्रैल स्थापना दिवस को ऐतिहासिक, भव्य एवं जन-जन से जुड़ा बनाने के उद्देश्य से व्यापक तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। इसी क्रम में दिनांक 1 अप्रैल को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन के सभी स्तरों के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तय की गई, जिसमें कार्यालय सजावट, ध्वजारोहण, बूथ स्तर तक कार्यक्रम, कार्यकर्ता सम्मेलन तथा ग्राम एवं बस्ती स्तर पर व्यापक जनसंपर्क अभियान जैसे विभिन्न आयामों पर विशेष जोर रहेगा इन समस्त अभियानों के सफल संचालन हेतु महानगर उपाध्यक्ष बॉबी त्यागी को संयोजक नियुक्त किया गया है, जबकि महानगर मंत्री प्रीती चंद्र राय एवं महानगर उपाध्यक्ष राजन आर्य वाल्मीकि को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो पूरे महानगर में कार्यक्रमों के समन्वय एवं क्रियान्वयन की भूमिका निभाएंगे।
भगवा कमांडर मयंक गोयल ने बताया कि स्थापना दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि यह सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण का संकल्प दिवस है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता इसे कार्यकर्ता पर्व के रूप में मनाते हुए प्रत्येक बूथ, प्रत्येक वार्ड एवं प्रत्येक क्षेत्र में संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

उन्होंने निर्देशित किया कि सभी कार्यालयों को भव्य रूप से सजाया जाएगा, ध्वजारोहण एवं विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यकर्ता घर-घर संपर्क अभियान के माध्यम से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। साथ ही टीमों का गठन कर क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा, जिसमें समाज के हर वर्ग से संवाद स्थापित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त स्थापना दिवस के अवसर पर सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं संगठनात्मक बैठकों का आयोजन कर संगठन विस्तार को नई गति दी जाएगी।
इसके साथ ही संगठन द्वारा एक विशेष निर्णय लिया गया है कि स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकर्ता 24 घंटे कार्यालयों पर उपस्थित रहकर जनसुनवाई करेंगे। आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा तथा कार्यकर्ता उन समस्याओं को संबंधित जनप्रतिनिधियों के माध्यम से उचित अधिकारियों तक पहुंचाएंगे।
महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने सभी कार्यकर्ताओं को यह संकल्प दिलाया कि वे स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्र प्रथम, संगठन सर्वोपरि और जनता की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता मानते हुए कार्य करेंगे। भारतीय जनता पार्टी महानगर गाजियाबाद द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम श्रृंखला न केवल संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगी, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम भी बनेगी।इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप एवं शहर विधानसभा विधायक संजीव शर्मा उपस्थित रहे।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button