गाजियाबाद

कांग्रेस ने श्रद्धापूर्वक मनाई बाबू जगजीवन राम की जयंती

देश के प्रति सेवाओं को कभी भुलाया नहीं जा सकता: सतीश शर्मा


मनस्वी वाणी, संवाददाता
गाजियाबाद। जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं और कार्यकतार्ओं ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।
जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि बाबू जगजीवन राम ने देश की सेवा विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए पूरी निष्ठा से की। उन्होंने उप प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और श्रम मंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का कुशलता से निर्वहन किया। 1971 के युद्ध के दौरान रक्षा मंत्री के रूप में उनकी भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही।
उन्होंने बताया कि बाबू जगजीवन राम का जन्म 5 अप्रैल 1908 को बिहार के भोजपुर जिले के चंदवा गांव में एक साधारण परिवार में हुआ था। उन्हें स्नेहपूर्वक ह्लबाबू जीह्व कहा जाता था। उनकी पुत्री मीरा कुमार भी लोकसभा अध्यक्ष रह चुकी हैं।
सतीश शर्मा ने कहा कि बाबू जी की देश के प्रति सेवाओं को कभी भुलाया नहीं जा सकता और देश उन्हें हमेशा याद रखेगा। इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, हाजी खुर्शीद, जयवीर सिंह, राज कुमार शर्मा, तरुण शर्मा, महफूज अली, विनोद धामा, बाबू राम आर्य, रूबी मलिक, इरफान, एसपी त्यागी, केबी श्रीवास्तव, रविन्द्र शर्मा, अश्विनी त्यागी, बी. सांभर सिंह नेगी, हकीकत अली, राजू भाई, शिव प्रकाश दुबे, सीमा नाजमीन, उदय सिंह पाल, राजा राम, सलमान मंसूरी सहित अनेक कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button