गाजियाबाद

वार्ड 78 में विकास कार्य का हुआ उद्घाटन

मनस्वी वाणी, संवाददाता
गाजियाबाद। वार्ड 78 शालीमार गार्डन क्षेत्र में स्थानीय विकास को गति देते हुए 90 हजार रुपये से अधिक की लागत से बनने वाले कार्य का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर निवर्तमान महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान एवं निगम पार्षद श्रीमती ओमवती देवी द्वारा नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।
जानकारी के अनुसार प्लॉट नंबर 408 से 858 तक, महाराणा प्रताप वाटिका एवं आस्था सोसाइटी के मध्य स्थित गली का आईसीसी के माध्यम से नव निर्माण कराया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सकेगी।
उद्घाटन के दौरान स्थानीय निवासियों एवं सोसाइटी पदाधिकारियों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकतार्ओं की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
इस मौके पर मुख्य रूप से डी.एन. कॉल, भूषण लाल टिंगू, प्रेम त्यागी, जितेंद्र, भूपेंद्र गोस्वामी, योगराज शर्मा, विनोद कुमार सिंह, ए.सी. रमोला, जगदीश सती, संजीव वर्मा, प्रमोद शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
स्थानीय लोगों ने इस कार्य के लिए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी तरह क्षेत्र में विकास कार्य होते रहेंगे।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button