गाजियाबाद

दस साल बाद कोर्ट के आदेश पर मोदीनगर थाने में दर्ज हुई हत्या की रिपोर्ट

मोदीनगर,संवाददाता
दिल्ली मेरठ मार्ग पर मोदीनगर में दस साल पहले सड़क हादसे में हुई मध्यप्रदेश के इंदौर निवासी एक व्यक्ति की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुत्र ने कोर्ट के आदेश पर मोदीनगर थाने में दो लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है। मध्यप्रदेश के इंदौर निवासी शंभूलाल ने बताया कि मार्च 2016 में रिश्तेदार प्रताप की मौत हो गई थी। उनकी अस्थी विसर्जन करने के लिए मेरे पिता शंकरलाल,गोपीलाल,युवराज ,हगामी व रामी,कमला,भगवानलाल व शिवलाल हरिद्वार गए थे। 15 मार्च 2016 को सभी लोग वापस जा रहे थे। दिल्ली मेरठ मार्ग पर मोदीनगर क्षेत्र में हादसा हो गया और शंकरलाल की मौत हो गई। हादसे में किसी अन्य व्यक्ति को चोट नहीं आई। उस समय बिना पोस्टमार्टम कराए ही शंकरलाल का अंतिम संस्कार कर दिया गया। कुछ समय बाद पतला चला कि गोपीलाल ने शंकरलाल की जमीन विवाद के चलते हत्या की थी और उसे सड़क हादसा बता दिया।
इसकी शिकायत शंभूलाल की तरफ से मोदीनगर थाने में की गई,लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने इस गाजियाबद कोर्ट में याचिका डाली। कोर्ट ने मोदीनगर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए है। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर गोपीलाल निवासी गांव मोर्रा रेल मांगरा राजा समंद राजस्थान व भगवान लाल निवासी गांव मऊ निवासी राजासमंद राजस्थान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button