
- राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने किये कई विभागों के निरीक्षण
- शिकायतों का निस्तारण समय से किया जाए
- अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार एवं देखभाल की जाए: अपर्णा यादव
- मरीजों की जांच एवं इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए
गाजियाबाद। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों एवं संस्थानों का निरीक्षण किया गया। भ्रमण के दौरान उपाध्यक्ष द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र करहेड़ा में आयोजित गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए पोषण युक्त आहार के महत्व पर बल दिया तथा कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए महिलाओं का पोषण अत्यंत आवश्यक है। उपाध्यक्ष द्वारा सेक्टर-23 स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय में आयोजित कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में सहभागिता की गई। कार्यक्रम के अंतर्गत 10 नवजात कन्याओं का जन्मोत्सव केक काटकर मनाया गया तथा बेबी किट एवं मिठाई का वितरण किया गया। उपाध्यक्ष द्वारा वन स्टॉप सेंटर यूनिट-01 का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों का निस्तारण समय से एवं बेहतर किया जाए। उपाध्यक्ष द्वारा जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने बेबी किट का वितरण किया तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को समुचित उपचार एवं देखभाल प्रदान की जाए तथा जांच एवं इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी शशी वार्ष्णेय, विधि सह-परिविक्षा अधिकारी लोकेन्द्र सिंह एवं उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी नीरज सिंह उपस्थित रहे।



