शिक्षा

भारत और दक्षिण कोरिया ने सांझा की अंतराष्ट्रीय खान-पान की विधियां”केo डीo बीo पब्लिक स्कूल में

के. डी. बी. पब्लिक स्कूल में कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के लिए “अंतरराष्ट्रीय कुक बुक (क्यूज़ीन)” विषय पर एक विशेष शैक्षणिक एवं सह-पाठयक्रम गतिविधि का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को वैश्विक खान-पान संस्कृति, पारंपरिक व्यंजनों एवं उनके पोषण संबंधी महत्व से अवगत कराना था।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए भारत, दक्षिण कोरिया के व्यंजनों का चयन किया और उनके घटकों, बनाने की विधि तथा सांस्कृतिक महत्व पर विस्तृत प्रस्तुति दी। कई विद्यार्थियों द्वारा व्यंजनों का प्रत्यक्ष प्रदर्शन भी किया गया, जिससे कार्यक्रम अधिक आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक बन गया।
विद्यार्थियों ने चार्ट, मॉडल एवं मौखिक प्रस्तुति के माध्यम से अपने विषय को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। इस गतिविधि के माध्यम से उनमें रचनात्मकता, टीमवर्क, आत्मविश्वास एवं संप्रेषण कौशल का उल्लेखनीय विकास देखने को मिला।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती निवेदिता राणा ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा- कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं तथा उन्हें व्यावहारिक ज्ञान के साथ-साथ विभिन्न संस्कृतियों के प्रति सम्मान की भावना भी प्रदान करती हैं।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button