बुलंदशहर

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमानत दिलाने के मामले में एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बुलंदशहर {मनस्वी वाणी}बुलंदशहर पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमानत दिलाने के मामले में एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई जमानतदारों के सत्यापन के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर नसीर पुत्र खुदाबक्श और रहीसुद्दीन पुत्र शौकत अली, निवासी अलीपुर बिजौरी, थाना कोतवाली देहात ने थाना कोतवाली नगर में तहरीर दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने जाली दस्तावेज तैयार कर थाना गुलावठी में दर्ज एक मामले में अभियुक्त सलमान उर्फ सल्लू की जमानत कराई थी।

जांच में सामने आया कि थाना गुलावठी में दर्ज मुकदमा संख्या 18/2024 (धारा 457/380/411 भादवि) में अभियुक्त सलमान उर्फ सल्लू को जमानत मिली थी। पुलिस द्वारा जमानत के लिए प्रस्तुत निवास प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेजों की जांच की गई, जिसमें वे फर्जी पाए गए। जमानतदार द्वारा दिए गए पते पर संबंधित व्यक्ति भी मौजूद नहीं मिला, जिससे प्रथम दृष्टया धोखाधड़ी की पुष्टि हुई।तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर में अज्ञात के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। इसके साथ ही, जिन मामलों में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमानत ली गई है, उनमें अभियुक्त की जमानत निरस्त कराने के लिए न्यायालय को रिपोर्ट भी भेजी जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि न्यायिक प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की धांधली को रोका जा सके।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button