बुलंदशहर

40 साल से भारत में अवैध रूप से रह रहा पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

 बुलंदशहर {मनस्वी वाणी} बुलंदशहर नगर पुलिस ने एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह व्यक्ति पिछले करीब 40 साल से भारत में अवैध रूप से रह रहा था। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान वासिद के रूप में हुई है। उस पर फर्जी आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का आरोप है।पुलिस ने बताया कि वासिद पहले गुलावठी में रहता था। वर्तमान में उसने बीसा कॉलोनी में अपना ठिकाना बना रखा था। नगर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस मामले की अन्य कड़ियों की भी जांच कर रही है।सीओ प्रखर पांडेय ने जानकारी दी कि आरोपी से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह इतने लंबे समय से भारत में अवैध रूप से कैसे रह रहा था। पूछताछ पूरी होने के बाद आगे की जानकारी साझा की जाएगी।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button