
: बेंगलुरु में ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ के 45वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व की जमकर सराहना की।
बेंगलुरु में ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ के 45वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व की जमकर सराहना की। श्री श्री रवि शंकर ने कहा कि पिछले दस वर्षों में भारत ने विकास और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सोच, अर्थव्यवस्था और दुनिया में भारत की पहचान मजबूत हुई है।



