
: विधानसभा क्षेत्र में चलाया जाएगा सदस्यता अभियान किया जाएगा समाज को जागरूक: विनोद मिश्रा
राशिद अली / मनस्वी वाणी संवाददाता
मुरादनगर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा शाखा मुरादनगर की एक बैठक पण्डित मदनमोहन मालवीय स्कूल सरना में हुई। जिसकी अध्यक्षता पं जगदीश शर्मा मोरटा वालों ने की सचालन नगर महामंत्री यतिदेव शर्मा ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय परशुराम सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पण्डित विनोद कुमार मिश्रा उपस्थित रहे एवं विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष पं राकेश शर्मा सिहानी वाले रहे। नगर अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा ने बताया की बैठक में निम्न बिन्दुओं पर चर्चा हुई मनोनीत किए गए सदस्यों को शपथ दिलाई गई, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया, प्रत्येक वार्ड में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मुरादनगर नगर क्षेत्र में जो अभियान चलाया जाएगा उसमें विवाह योग्य युवक और युवतियां का समाज के फार्म भरवाया जाएगा जो निशुल्क होगा सदस्यता अभियान में दस रूपए मात्र जिसकी रशीद दी जायेगी तथा समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद की जायेगी। उन्होंने बताया कि ये अभियान पुरे भारत में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा एवं परशुराम सेवा दल के द्वारा चलाया जा रहा है। जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा विजय गौड़ एडवोकेट पुर्व बार सचिव लोकेश वत्स ने भी संबोधित किया। नगर अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा महामंत्री यतिदेव शर्मा ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्यों को माला एव पटके पहनाकर सम्मानित किया एवं जिलाध्यक्ष पं राकेश शर्मा के द्वारा मनोनयन पत्र दिए गए।नगर अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा ने कहा है कि सदस्यता अभियान ही शुरू कर रहें हैं, पं विजय गौड वरिष्ठ कानूनी सलाहकार ब्राह्मण महासभा नगर कोषाध्यक्ष यश शर्मा विधानसभा अध्यक्ष पं ओमपाल शर्मा जिला महामंत्री पं प्रेमचंद शास्त्री पं महेंद्र कुमार एडवोकेट पं प्रमोद कौशिक जिला उपाध्यक्ष पं संजय शर्मा विधानसभा महामंत्री राकेश शर्मा संजीव कुमार शर्मा ओमकार दत्त शर्मा जी प्रदेश महामंत्री विनोद कुमार एडवोकेट अनिल शर्मा सभासद ओमवीर शर्मा अजय कुमार प्रमोद शर्मा संजीव शर्मा शिवनन्दन शर्मा बालकिशोर शर्मा पं मूलचंद शर्मा पं कालीचरण शर्मा राजेश शर्मा नवीन शर्मा नितिन शर्मा सौरभ शर्मा बिजेंद्र शर्मा रेवड़ी वाले किशोर शर्मा पं अमित शर्मा पं ओमवीर शर्मा पं जिप्पी शर्मा ललित शर्मा अंकित शर्मा गजेन्द्र शर्मा आकाश मिश्रा सतीश कुमार शर्मा दुहाई ललित शर्मा आदि मौजूद रहे।



