
दीपक त्यागी/ मोदीनगर संवाददाता
मोदीनगर I नगर की एक कॉलोनी में दूसरी शादी करने का विरोध करने पर पति ने महिला पर तलवार से वार किए। किसी तरह महिला ने भागकर अपनी जान बचाई। महिला ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नगर की एक कॉलोनी निवासी महिला का पति प्रोफेसर है। कुछ समय से पति पत्नी मनमुटाव के चलते अलग रह रहे है। आरोप है कि इस बीच पति ने दूसरी शादी कर ली। जब महिला को इस बारे में पता चला तो वह अपने पति के पास आई और दूसरी शादी का विरोध किया। इस बात पर आरोपी भड़क गया और मारपीट करने लगा। आरोप हैकि तलवार से कई वार किए गए। महिला ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। महिला ने मोदीनगर थाने में तहरीर दी,लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब महिला ने पुलिस कमिशनर ,डीसीपी ग्रामीण को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।



