प्रिंस /संवाददाता गढ़मुक्तेश्वर
बहादुरगढ़ क्षेत्र के डहरा कुटी वैट रोड पर देर रात हुआ दर्दनाक हादसा, दो गंभीर घायल मेरठ रेफर
गढ़मुक्तेश्वर/ संवाददाता। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के डहरा कुटी वैट रोड पर गुरुवार मध्य रात्रि तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया।
देर रात डहरा रामपुर स्थित अंबेडकर पार्क के पास तेज गति से आ रही कार मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सरकारी वाहन, और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी गढ़ पहुंचाया।चिकित्सकों ने जांच के बाद दो युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज मेरठ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।थाना प्रभारी इन्द्रकांत यादव ने बताया मृतकों की पहचान विसांत त्यागी पुत्र राजेंद्र निवासी मेरठ तथा मिथुन पुत्र कमल निवासी ग्राम अल्लीपुर थाना बहादुरगढ़ के रूप में हुई है। वहीं घायलों में ललित पुत्र अशोक और रवि पुत्र वीरेंद्र निवासी ग्राम हाजीपुर थाना स्याना जनपद बुलंदशहर में हुई हैं,पुलिस मामले की जांच कर रही है



