
नई दिल्ली:शिक्षा मंत्रालय और पश्चिम बंगाल सरकार के बीच पीएम श्री योजना के तहत स्कूलों के उन्नयन को लेकर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए
शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग तथा पश्चिम बंगाल के स्कूली शिक्षा विभाग के बीच आज नई दिल्ली में एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।
यह समझौता शिक्षा मंत्रालय में स्कूली शिक्षा विभाग के सचिव संजय कुमार और पश्चिम बंगाल स्कूली शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव बिनोद कुमार की उपस्थिति में हुआ।
पीएम श्री योजना एक केंद्र प्रायोजित योजना है, जिसके तहत देशभर में 14,500 से अधिक मौजूदा स्कूलों को अपग्रेड कर पीएम श्री स्कूल स्थापित करने का प्रावधान है।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों के तहत इन स्कूलों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा।



