
सिंभावली के गांव रजापुर के जंगल में नाले में मिला था शव
सिंभावली, संवाददाता। क्षेत्र के गांव रजापुर के जंगल में नाले पर पड़े मिले बुलंदशहर निवासी शिवकुमार के हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। हत्याकांड को अंजाम मृ़तक के सगे जीजा ने अपने साथी के साथ मिलकर की थी। जीजा की नजर मृतक के पिता की करीब 18 बीघा भूमि पर थी। इसलिए उसने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, तमंचा, घटना में प्रयुक्त बाइक को बरामद कर लिया है।
शुक्रवार को थाने में आयोजित प्रेसवार्ता में सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि चार दिन पूर्व गांव रजापुर के जंगल में स्थित नाले में एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला। मृतक की गला दबाकर हत्या की गई थी। पुलिस ने शव की शिनाख्त की तो उसकी शिनाख्त जनपद बुलंदशहर के जहांगीराबाद के गांव करोंजी निवासी कैलाश चंद के बेटे शिवकुमार के रुप में हुई थी। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मृतक के जीजा विनय नागर की संदिग्धता पाई गई। पुलिस ने उसको पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।

::::::साथी के साथ दिया घटना को अंजाम
पुलिस द्वारा विनय नागर से पूछताछ की गई तो वह पहले तो वह पुलिस पर सवालिया निशान उठाने लगा। लेकिन पुलिस की सख्ती से की कई पूछताछ के बाद वह टूट गया और उसने हत्याकांड को अंजाम देने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि उसने घटना को अपने गांव निवासी दोस्त उदयवीर उर्फ उदेश के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था।
:::::: साले की जमीन पर थी निकाह
आरोपी विनय नागर ने बताया कि उसने साले शिवकुमार को बीमारी के चलते करीब ढाई लाख रुपये दे दिया था। उसके रुपये वापस नहीं मिल रहे थी। वही दूसरी और साला घर में इक्लोता था। उसके मन में लालच आया कि उसकी मौत के बाद वह जमीन को अपने नाम करा लेगा।
:::::: तीनों ने एक साथ पी थी शराब
आरोपी विनय ने बताया कि हत्याकांड से पहले उन्होंने दलपतपुर स्थित एक शराब के ठेके से शराब को खरीदा था। उसके बाद तीनों ने मिलकर शराब का सेवन किया, लेकिन शिव कुमार को कुछ ज्यादा शराब दी जिसके बाद वह नशे में हो गया। नशे में होने के बाद वह गाली गलौज करने लगा।
:::::: दोस्त ने पकड़े हाथ मैने दबा दिया गला
विनय नागर ने बताया कि हत्याकांड को अंजाम देने के लिए वह रजापुर के जंगल में पहुंच गए। वहां बाइक को रोकने के बाद उसने अपने दोस्त उदयवीर उर्फ उदेश को इशारा कर दिया। उसने शिवकुमार के हाथ पकड़ लिए और उसने गमछें से उसका गला दबाकर शव को वहीं पर फेंक दिया। हालांकि इस दौरान शिव कुमार ने उसका विरोध किया और उसकी आंख पर हमला कर घायल कर दिया था।
:::::: आरोपियों से बरामद किए गए अवैध हथियार
पुलिस ने आरोपियों को जब गिरफ्तार किया तो उनके पास से एक पिस्टल और एक तमंचा बरामद किया। जबकि हत्याकांड में प्रयुक्त की गई बाइक को भी पुलिस ने बरामद किया। उसके बादपुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है।



