
भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सदस्यों ने बाबा महाकाल के दर्शन किये। गौरतलब है कि 12 जून से आईसीसी महिला टी 20 वर्ल्डकप की शुरूआत होने वाली है। इसके पहले टीम इंडिया की खिलाड़ियों ने उज्जैन आकर बाबा महाकाल का पूजन कर आशीर्वाद लिया। टीम के सभी खिलाड़ी शनिवार की तड़के विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर पहुंचे और भस्म आरती में हिस्सा लिया। महिला क्रिकेट टीम पिछले कुछ दिनों से बेंगलुरु में प्रैक्टिस कर रही थी। प्रैक्टिस कैंप समाप्त होने के बाद गुरूवार की रात टीम के खिलाड़ी फ्लाइट से इंदौर पहुंचे और अगली सुबह दर्शन के लिए उज्जैन आए। आरती के बाद खिलाड़ियों ने विधिविधान से भगवान का पूजन किया और गर्भ गृह के बाहर से दर्शन कर बेहतर खेल और टीम की जीत के लिए प्रार्थना की।



