
प्रिंस / गढ़मुक्तेश्वर संवाददाता
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ हत्या का खुलासा
- पत्नी ने नहर में नहाने से डूबने की दी थी जानकारी
- पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की
- बहादुरगढ़ के गांव रज़ेटी का रहने वाला है मृतक
सिंभावली, संवाददाता। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव रझैटी निवासी शोएब की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। मृतक के भाई ने मृतक की पत्नी समेत अन्य रिश्तेतदारों पर भाई की हत्या कर शव को नहर में फेंके जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
::::::क्या था मामला
दरसल की शाम को गांव रझैटी निवासी फरहा ने पुलिस को सूचना दी थी कि वह अपने पति के साथ पीर गई थी। वहां से वापस आने के दौरान उसका पति नहर में नहाने लगा। लेकिन उसके बाद उसका कोइ सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने शव को काफी तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। हालांकि अगले दिन शोएब का शव जनपद बुलंदशहर क्षेत्र में नहर से बरामद किया गया। वहां की पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
::::::हत्या की दर्ज कराई रिपोर्ट
मृतक के जामिन हुसैन ने सिंभावली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए उल्लेख किया है कि उसका छोटा भाई शोएब, आयु 28 वर्ष अपनी पत्नि फराह के साथ रहता था। आये दिन दोनों में किसी न किसी बात को लेकर झगडा होता रहता था। 12 मई को फराह ने अपनी बहन नसीम बानो, बहनोई साजिद निवासी शिकारपुर, बुलंदशहर जो हाल में गांव रझैटी मे रह रहा है तीनो लोग शोएब को गांव से सिंभावली मार्किट लेकर आये थे। जहां उक्त लोगो ने और इसके साथ एक दो अन्य लोगो ने साजिस के तहत उसके भाई की हत्या करके उसका शव नहर मे फेक दिया है।
::::::::पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ चोट के निशान का खुलासा
दरसल मंगलवार को लापता हुए शोएब के नहर में डूबने से मौत होने और उसका शव बताए गए घटना स्थल से करीब 20 से 25 किलो मीटर दूर मिला था। जबकि नहर में पानी की गति काफी कम है इसलिए इतनी दूर शव जाने के लिए चार से पांच दिन लगते है। इसलिए ही मृतक के परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताई थी। हालांकि शव सच्चाई में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार सिर में लगी चोटों ने बदल दिया।
क्या बोले अधिकारी
शोएब की मौत के मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बुलंदशहर से पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की गहनता से जांच की जाएगी। जांच में जो भी साक्ष्य मिलेंगे उसके आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



