गाजियाबाद

विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा, मनस्वी वाणी की कार्यशैली की सराहना


गाजियाबाद। दैनिक मनस्वी वाणी के समाचार संपादक दीपक शर्मा ने दिल्ली स्थित उत्तर प्रदेश भवन में उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त संसदीय अध्यक्ष समिति के सभापति सुरेंद्र चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न समसामयिक, सामाजिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान सुरेंद्र चौधरी ने मीडिया की लोकतंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता समाज को सही दिशा देने का कार्य करती है। उन्होंने दैनिक मनस्वी वाणी द्वारा जनसमस्याओं और सामाजिक मुद्दों को प्रमुखता से उठाए जाने की सराहना की।
एमएलसी सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि समाचार पत्र समाज और प्रशासन के बीच एक मजबूत कड़ी का कार्य करते हैं। उन्होंने मनस्वी वाणी की कार्यशैली एवं समाचारों की प्रस्तुति की प्रशंसा करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर दीपक शर्मा ने भी जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा करते हुए क्षेत्र की समस्याओं एवं सामाजिक सरोकारों को लेकर अपने विचार साझा किए। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button