बागपत

डीएम अस्मिता लाल देश के 100 उत्कृष्ट जिलाधिकारियो मे हुई शामिल** 

गौरव का विषय, फेम इंडिया की सूची मे चमका बागपत का नाम 

बागपत i जनपद बागपत के लिए गर्व की बात है कि जिलाधिकारी अस्मिता लाल को फेम इंडिया द्वारा जारी बेस्ट जिलाधिकारी 2026 सर्वेक्षण की प्रारंभिक सूची मे देश के 100 उत्कृष्ट जिलाधिकारियो मे स्थान मिला है। यह सम्मान उन अधिकारियो को दिया जाता है जिन्होने जमीनी स्तर पर विकास, सुशासन, नवाचार और जनकल्याण के क्षेत्र मे उल्लेखनीय कार्य कर अपनी अलग पहचान बनाई है।

जिलाधिकारी अस्मिता लाल के नेतृत्व मे जनपद मे विकास योजनाओ, जनहितकारी अभियानो और प्रशासनिक सुधारो को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। उनके कार्यकाल मे शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास से जुड़ी कई योजनाओ को गति मिली है। जिससे आमजन को सीधा लाभ पहुंचा है। 

फेम इंडिया की इस प्रतिष्ठित सूची मे नाम शामिल होने से प्रशासनिक अधिकारियो और जनपदवासियो मे खुशी का माहौल है। लोगो ने इसे बागपत के लिए सम्मान और गौरव का क्षण बताते हुए जिलाधिकारी अस्मिता लाल को शुभकामनाएं दी। जनपदवासियो का कहना है कि डीएम अस्मिता लाल की कार्यशैली, संवेदनशीलता और जनसमस्याओ के प्रति गंभीरता ने उन्हे जनता के बीच एक लोकप्रिय और प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी के रूप मे स्थापित किया है।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button