राष्ट्रीय

महाराष्ट्र: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तोप के गोले बनाने वाले संयंत्र का किया उद्घाटन

रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत पहले रक्षा उपकरणों का आयात करता था लेकिन आने वाले कुछ समय में यह रक्षा उत्पादों का एक प्रमुख निर्यातक बनकर उभरेगा। राजनाथ सिंह ने आज महाराष्ट्र के शिरडी स्थित सावली विहिर औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित तोप के गोले बनाने वाले संयंत्र का उद्घाटन किया। इस परियोजना को निबे ग्रुप ने विकसित किया है। इस अवसर पर रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत पहले रक्षा उपकरणों का आयात करता था लेकिन आने वाले कुछ समय में यह रक्षा उत्पादों का एक प्रमुख निर्यातक बनकर उभरेगा।

उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र में निजी क्षेत्र की भागीदारी लगभग 30 से 35 प्रतिशत है जिसे भविष्य में बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया जाएगा। श्री सिंह ने कहा कि निजी उद्योगों के सहयोग से पांच हजार से अधिक रक्षा उत्‍पादों की सूची तैयार की गई है और इनका निर्माण भारत में स्वदेशी तकनीक से किया जाएगा।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने निबे ग्रुप की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस परियोजना से अहिल्यानगर जिला रक्षा विनिर्माण का केंद्र बन गया है। इस दौरान निबे ग्रुप और इस्राएल की एक कंपनी के बीच समुद्री विमानों और ऑप्टिकल उपग्रह प्रौद्योगिकी के विकास के लिए समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button