
नई दिल्ली I आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के अधीन भूमि और विकास कार्यालय के कल जारी आदेश में कहा गया है कि यह भूमि तत्काल संस्थागत आवश्यकताओं, शासन अवसंरचना और जनहित परियोजनाओं को पूरा करने के लिए जरूरी है।
केंद्र ने रक्षा अवसंरचना को मजबूत करने के लिए भूमि की आवश्यकता के मद्देनजर नई दिल्ली स्थित जिमखाना क्लब को 5 जून तक परिसर खाली करने का निर्देश दिया है। आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के अधीन भूमि और विकास कार्यालय के कल जारी आदेश में कहा गया है कि यह भूमि तत्काल संस्थागत आवश्यकताओं, शासन अवसंरचना और जनहित परियोजनाओं को पूरा करने के लिए जरूरी है।
इसमें कहा गया है कि अति संवेदनशील और रणनीतिक क्षेत्र में स्थित यह परिसर रक्षा अवसंरचना को मजबूत और सुरक्षित करने तथा अन्य महत्वपूर्ण सार्वजनिक सुरक्षा उद्देश्यों के लिए अत्यंत आवश्यक है। आदेश में कहा गया है कि अनुपालन न करने की स्थिति में कानून के अनुसार परिसर को कब्जे में ले लिया जाएगा।



