नई दिल्ली

भीषण गर्मी के बीच प्रधानमंत्री की अपील,सतर्क रहें और जरूरतमंदों की करें मदद


नई दिल्ली। देश के विभिन्न हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के प्रकोप के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नागरिकों से सावधानी बरतने और जरूरतमंदों की सहायता करने की अपील की है। उन्होंने लोगों से पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, घर से बाहर निकलते समय पानी साथ रखने तथा जरूरतमंदों को पानी उपलब्ध कराने का आग्रह किया।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कई संदेश साझा करते हुए कहा कि अत्यधिक गर्मी सभी के लिए चुनौतीपूर्ण होती है। उन्होंने लोगों को हीट एग्जॉशन के लक्षणों जैसे चक्कर आना, मतली और अत्यधिक थकान को नजरअंदाज नहीं करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को कमजोरी, सिरदर्द या अस्वस्थता महसूस हो तो उसे तुरंत ठंडी और छायादार जगह पर ले जाकर पानी और ओआरएस देना चाहिए।
प्रधानमंत्री ने कहा कि बच्चे, बुजुर्ग और खुले में काम करने वाले लोग भीषण गर्मी से सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि लक्षणों की अनदेखी करने पर स्थिति गंभीर होकर हीटस्ट्रोक में बदल सकती है।
उन्होंने लोगों से अपने माता-पिता, दादा-दादी और अन्य बुजुर्ग परिजनों का विशेष ध्यान रखने की अपील करते हुए कहा कि उन्हें नियमित रूप से फोन कर हालचाल लें और पर्याप्त पानी पीने, दोपहर की तेज धूप से बचने तथा आराम करने की सलाह दें।
प्रधानमंत्री ने पशु-पक्षियों के प्रति संवेदनशीलता दिखाने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि घरों, बालकनी, छत, दुकानों और कार्यालयों के बाहर पानी से भरे छोटे बर्तन रखना प्यासे पक्षियों और जानवरों के लिए जीवनदायी साबित हो सकता है।
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि बढ़ते तापमान के बीच लोगों को अधिक से अधिक सावधानी बरतनी चाहिए और इस कठिन समय में एक-दूसरे का सहारा बनना चाहिए। उन्होंने उ

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button