
- ड्रग इंस्पेक्टर की रेड में हुआ खुलासा
- सेम्पल की भी भरमार
गाजियाबाद । मुख्यमंत्री के तमाम हिदायत और निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग के कुछ कर्मचारी पलीता लगाते हुए नजर आ रहे हैं ये हम नही कह बल्कि ड्रग विभाग की कार्यवाही में खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार बता दें कि हाल में गाजियाबाद समेत प्रदेश के 26 ड्रग इंस्पेक्टरों के द्वारा आगरा में छापे के दौरान खुलासा हुआ कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को दी जाने वालीं जीवन रक्षक दवा के रैपर बदल कर मार्केट में बेची जा रही है। यही नहीं फिजिशियन सेंपल भी मार्केट में बेची जा रही है। ड्रग इंस्पेक्टर आशुतोष ने खुलासा किया कि छापे की कार्यवाही तीन दिनों तक चली, इस दौरान रुड़की की एक फर्म के खिलाफ एफ आई आर भी दर्ज कराई गई है। कैडिला कंपनी के द्वारा अवगत कराया गया था कि उसकी कंपनी की दवा अवैध तरीके से मार्केट में बेची जा रही है। इसके बाद पड़ताल की गई पड़ताल के बाद कार्रवाई की गई है।



