गाजियाबाद

22 परीक्षा केन्द्रों पर उत्तर प्रदेश बी एड संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजन की तैयारियों

शम्भु दयाल (पीजी) कॉलेज, गाजियाबाद में जनपद स्तर पर कुल 22 परीक्षा केन्द्रों पर उत्तर प्रदेश बी एड संयुक्त प्रवेश परीक्षा -2026 के आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
जिला प्रशासन द्वारा कल कलैक्ट्रेट सभागार में परीक्षा को व्यवस्थित और शुचिता पूर्वक संपन्न कराने के लिए सैक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, पुलिस प्रशासन सहित सभी केन्द्र अधीक्षकों व आयोजक बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय, झांसी के प्रतिनिधि डॉ धर्मेन्द्र बादल, डॉ रोबिन सिंह, जनपद समन्वयक प्रो रोचना मित्तल के साथ आवश्यक बैठक की गई व दिशा-निर्देश जारी किए गए।
आज शम्भु दयाल (पीजी) कॉलेज, गाजियाबाद में प्रो जय कुमार सरोहा, केन्द्र अधीक्षक ने अपराह्न 1 बजे परीक्षा केंद्र के सभी परीक्षा स्टाफ की ब्रीफिंग की व परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दिया।
महाविद्यालय में सायं 3 बजे सभी 22 केन्द्रों पर नियुक्त 44 पर्यवेक्षकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विश्वविद्यालय प्रतिनिधि डॉ धर्मेन्द्र बादल, डॉ रोबिन सिंह, जनपद समन्वयक प्रो रोचना मित्तल, उपनोडल अधिकारी प्रो संगीता गुप्ता तथा प्रो जे के सरोहा ने पर्यवेक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए तथा उनकी शंकाओं का समाधान किया।
उल्लेखनीय है कि यह परीक्षा कल दिनांक 31.05.2026 को दो पालियों में (प्रथम पाली प्रातः 9 बजे तक से 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 2 बजे से सायं 5 बजे तक) आयोजित की जा रही है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर लगभग 500 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
सभी परीक्षार्थी डाउनलोड किया हुआ अपना प्रवेश पत्र साथ लायेंगे, जो बाद में काउंसलिंग के समय प्रस्तुत करना आवश्यक होता है। इसके अतिरिक्त एक वैध फोटो आईडी, प्रवेश पत्र की एक फोटोयुक्त प्रति तथा वैध फोटो (जैसा आवेदन के समय अपलोड की थी) साथ में लाना अनिवार्य है। परीक्षार्थी केवल काले बाल प्वाइंट पेन का ही प्रयोग करें। निगेटिव मार्किंग की व्यवस्था लागू रहेगी। अभ्यर्थी को परीक्षा प्रारम्भ होने से 1 घंटा पूर्व परीक्षा केंद्र पर प्रवेश मिल सकेगा, लेकिन परीक्षा प्रारम्भ होने के 30 मिनट बाद प्रवेश बंद कर दिया जायेगा। सभी अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र पर अंकित दिशा -निर्देशों की जानकारी अवश्य कर लें।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button