बागपत

एसपी ने अधिकारियो संग मिलकर पुलिस लाइन मे किया वृक्षारोपण

**विश्व पर्यावरण दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर मे हुआ भव्य वृक्षारोपण**

बागपत सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान” कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद बागपत के कलेक्ट्रेट परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम मे जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने गुलमोहर का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य निर्माण का संदेश दिया। वृक्षारोपण कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि इसमे दिव्यांगजन, बुजुर्ग महिलाएं, युवा, बच्चे तथा थर्ड जेंडर समुदाय के लोगो ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर पौधारोपण किया। समाज के विभिन्न वर्गो की इस सहभागिता ने कार्यक्रम को एक जन आंदोलन का स्वरूप प्रदान किया। पौधारोपण के प्रति लोगो मे उत्साह, ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।

जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियो के लिए अमूल्य धरोहर सिद्ध होगा। उन्होने कहा कि यदि पृथ्वी को हरा-भरा और जीवनोपयोगी बनाए रखना है तो अधिक से अधिक पौधारोपण करना होगा। तथा लगाए गए पौधो का संरक्षण भी सुनिश्चित करना होगा। पौधे हमे ऑक्सीजन, भोजन, फल, छाया तथा जीवन के लिए आवश्यक अनेक संसाधन प्रदान करते है। इसलिए प्रत्येक नागरिक को वृक्षारोपण को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।

उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किए गए एक पेड़ माँ के नाम अभियान तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हरित उत्तर प्रदेश के संकल्प को जन भागीदारी के माध्यम से साकार किया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी दायित्व नही बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी बागपत ज्योति शर्मा ने भी पौधारोपण कर सभी प्रतिभागियो का उत्साहवर्धन किया। उन्होने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने घर, आंगन, खेत, विद्यालय अथवा कार्य स्थल पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसके संरक्षण का संकल्प भी ले। उन्होने जनपद वासियो से एक पेड़ माँ के नाम अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम मे विभिन्न विभागो के अधिकारियो, कर्मचारियो, सामाजिक संगठनो, स्वयं सेवी संस्थाओ तथा बड़ी संख्या मे नागरिको ने सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। जिलाधिकारी ने हरित भविष्य के निर्माण हेतु अधिकाधिक वृक्षारोपण एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने का आह्वान किया। इस अवसर पर  डीएफओ विनोद कुमार, वन क्षेत्र अधिकारी श्रवण कुमार यादव, जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button