
दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2027 को लेकर एनडीए गठबंधन की सहयोगी पार्टी आरएलडी ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए केन्द्रीय मंत्री चौधरी जयन्त सिंह व केंद्रीय पर्यवेक्षक अमरीश त्यागी की मौजूदगी में बृज और रुहेलखंड क्षेत्र के साथ जिलों मुरादाबाद, अमरोहा, अलीगढ़, बिजनौर, मथुरा, हाथरस और आगरा जिलों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं साथ एक अहम बैठक कर उन्हें तैयारी का जायजा लिया गया। जिसमें संघठन विस्तार के तहत टीम राष्ट्रीय लोक दल के गठन की घोषणा की गई और आगामी कार्य योजना पर विस्तृत मंथन किया गया। टीम राष्ट्रीय लोक दल गांव और वार्ड स्तर तक संगठन को मजबूत कर जनता और नेतृत्व के बीच सीधे उन्हें जोड़ने का कार्य करेगी।



