सीएम योगी आदित्यनाथ मुरादनगर से साधेंगे 2027 का सियासी लक्ष्य, जनता को दे सकते हैं बड़ा राजनीतिक संदेश

राशिद अली मुरादनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी के पिता छह भर के विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम जनसभा और सिर्फ विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास तक सीमित नहीं माना जा रहा है। बल्कि विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अचानक तय हुए इस दौरे को भाजपा की चुनावी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मुख्यमंत्री जिला गाजियाबाद के मुरादनगर से लोगों को बड़ा राजनीतिक संदेश देंगे। जिसको लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार शाम 4:00 बजे मुरादनगर के रावजी रोड स्थित तेजपाल चाहिए कुशल पाल त्यागी डिग्री कॉलेज में पहले पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और उसके बाद एक
जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। हालांकि, राजनीतिक गलियारों में चर्चा विकास परियोजनाओं से ज्यादा मुख्यमंत्री के भाषण को लेकर है। माना जा रहा है कि वह कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और सरकार की विकास योजनाओं को प्रमुखता से जनता के सामने रखेंगे।
भाजपा संगठन भी इसे सरकार की विकास और सुरक्षा की दोहरी उपलब्धि के रूप में जनता के सामने रखने की तैयारी में है। जैसे ही मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी के प्रयास से उनके पिता पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी के की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम
मुख्यमंत्री कार्यालय से कार्यक्रम तय होते ही जिला प्रशासन और भाजपा संगठन तैयारियों में जुट गया। साथी एक बड़ी जनसभा की भी तैयारी शुरू हो गई। कुछ ही घंटों में कार्यक्रम स्थल पर मंच, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य इंतजाम शुरू करा दिए गए। अचानक तय हुए इस दौरे ने इसे और अधिक राजनीतिक महत्व दे दिया है।
_______
मुरादनगर में भारी जन समूह के साथ नेताओं का भी होगा जमावड़ा :
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, भाजपा के प्रदेश और क्षेत्रीय पदाधिकारी समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों के जनप्रतिनिधि शामिल होने की संभावना है। साथ ही आसपास क्षेत्र के लोगों में भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जबरदस्त उत्साह है और भारी जन समूह के आने की पूरी पूरी संभावना है।आसपास के जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल भी मुरादनगर पहुंच कर अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। कार्यक्रम स्थल को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। इतना ही नहीं दिल्ली मेरठ रोड रावली रोड और कार्यक्रम स्थल के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सुबह से ही मुरादनगर क्षेत्र में सड़कों पर केवल पुलिस के सायरन की आवाज गूंज रही है। अधिकारी लगातार गाजियाबाद से मुरादनगर के चक्कर लगा रहे हैं कहीं कोई कमी ना रह जाए।
_______
मुरादनगर की रातों रात बदलीं तस्वीर, मेरठ रोड पर टूटी पड़ी सड़क के भरे गड्ढे कूड़े के ढेर
भी हो गए साफ:
मुरादनगर में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर पूरा जिला प्रशासन कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता था पिछले कई माह से दिल्ली मेरठ रोड पर जगह-जगह गड्ढों
के कारण लोगों को लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था ।सबसे ज्यादा वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। जिन गड्ढों को भरने का छ महीने से था इंतजार। वह एक ही रात में हो गए तैयार। रात में ही सभी गड्ढों को भर दिया गया। इतना ही नहीं दिल्ली मेरठ रोड पर जगह-जगह गंदगी और कूड़े के ढेर लगे थे जिनको देखने वाला तक नहीं था उसे भी रातों रात गायब कर दिया गया। अब वहां चमचमाती सड़क नजर आ रही है। पेड़ों की छटाई कर डिवाइडर भी पोत दिए गए।अब मुरादनगर में दिल्ली मेरठ रोड पूरी तरह चमक रहा है। जहां पर सालों से सफाई नहीं हुई थी वहां पर भी सफाई हो गई।मुरादनगर के लोगों का कहना है कि हर छ महीने में हो मुख्यमंत्री का दौरा। ताकि क्षेत्र के लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े और समय से हो उनकी समस्याओं का समाधान।
_______



