गाजियाबाद

शहर विधानसभा में क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर का भव्य स्वागत


भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और जनसेवा का लिया संकल्प
मनस्वी वाणी, संवाददाता
गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर के शहर विधानसभा में प्रथम आगमन पर प्रताप विहार स्थित गंगा जल गेस्ट हाउस में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम शहर विधायक संजीव शर्मा के सानिध्य में संपन्न हुआ, जिसमें भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकतार्ओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर कार्यकतार्ओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। नवाब सिंह नागर ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकतार्ओं के बीच समन्वय बढ़ाने और जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसका समर्पित कार्यकर्ता है और संगठन की मजबूती से ही पार्टी नए लक्ष्य हासिल करेगी।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकतार्ओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनता के बीच केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि नवाब सिंह नागर का मार्गदर्शन संगठन को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगा।
समारोह में पूर्व महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल, प्रताप विहार मंडल अध्यक्ष हेमराज माहौर, शहर मंडल अध्यक्ष महिमा गुप्ता, क्रॉसिंग मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, गांधी नगर मंडल अध्यक्ष वरुण नागर, विजय नगर मंडल अध्यक्ष पवन शर्मा, राम अवतार जिंदल, विधानसभा क्षेत्र के सभी पार्षद एवं बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button