गाजियाबाद

दिल्ली गेट युवा मित्र मंडल ने मनस्वी वाणी के संपादक संदीप सिंघल को 11वें गणेशोत्सव का दिया निमंत्रण

गाजियाबाद। दिल्ली गेट युवा मित्र मंडल द्वारा आयोजित किए जा रहे 11वें गणेश चतुर्थी महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में आयोजकों ने मनस्वी वाणी के संपादक संदीप सिंघल को पटका पहनाकर गणेशोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

आयोजकों ने बताया कि गणेश चतुर्थी महोत्सव का आयोजन 14 सितंबर से 20 सितंबर तक उत्सव स्थल पिंटू पतंग वाले, दिल्ली गेट, गाजियाबाद पर किया जाएगा। इस दौरान भगवान गणपति की पूजा-अर्चना के साथ विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

दिल्ली गेट युवा मित्र मंडल ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को धर्म और संस्कृति से जोड़ने के साथ ही आपसी भाईचारे और एकता का संदेश देना है। मंडल का संदेश है— “एकता हमारी पहचान, सेवा हमारा अभियान, गणपति बप्पा के साथ खुशियों का महोत्सव महान।”

संदीप सिंघल ने आयोजन के लिए मंडल के सदस्यों का आभार जताते हुए गणपति बप्पा के महोत्सव में शामिल होने की शुभकामनाएं दीं। आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में भी उत्साह का माहौल है।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button