मोदीनगर

मुरादनगर में एक ही रात में चोरों ने बनाया चार दुकानों को निशाना जमकर खंगाला

मनस्वी वाणी संवाददाता

मुरादनगर। बीती रात रावली रोड पर एक ही रात में चोरों ने चार दुकानों को अपना निशाना बनाकर जमकर खंगाला। चोर दुकानों से हजारों का सामान चोरी कर ले गए, वहीं एक दुकान में आग भी लगा दी। इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार रविवार की रात गांव शहजादपुर निवासी  यश शर्मा अपनी दुकान बंद करें घर चले गए थे।  यश रावली रोड स्थित राधा कुंज कॉलोनी के पास बिजली के स्पेयर पार्ट्स और मोटर स्पेयर पार्ट्स  की अलग-अलग दुकान करते हैं। पहले चोरों ने यश शर्मा की बिजली की दुकान में कुंबलकर कीमती सामान चोरी कर लिया इसके बाद  स्पेयर पार्ट्स की दुकान में चोरी करने के बाद आग लगा दी ।इसके अलावा रावली रोड पर स्थित शराब के ठेके के पास रईस अहमद कन्फेक्शनरी की दुकान करता है चोरों ने उसकी दुकान का ताला तोड़कर हजार रुपए का सामान चोरी कर ले गए। इसके अलावा उसके पास से ही पत्थर टाइल की दुकान में चोरों ने कुंबलकर चोरी का प्रयास किया। लगातार हुई एक ही रात में चोरी की वारदात ने आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मचा दिया ।इसकी सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button