अध्यात्म

मुरादनगर: 95वां रामलीला महोत्सव — भव्य भूमि पूजन व ध्वजा यात्रा

मुरादनगर — चुंगी नंबर-3 रावली रोड स्थित श्री बड़ी रामलीला कमेटी के मैदान पर रविवार को 95वें रामलीला महोत्सव के भव्य भूमि पूजन और ध्वजा यात्रा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत बस स्टैंड स्थित शिव मंदिर से ध्वजा यात्रा निकालकर की गई, जिसमें रामलीला कमेटी के पदाधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ध्वजा यात्रा बस स्टैंड से निकलकर क़स्बा रोड, ओलम्पिक तिराहा, आजाद मार्केट, मैन बाजार, रावली रोड होते हुए रामलीला ग्राउंड पर समाप्त हुई। मार्ग में दुकानदारों और राहगीरों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभागियों का फूल वर्षा कर स्वागत किया और भक्तिभाव से जयघोष करते रहे। ध्वज यात्रा के दौरान भारी पुलिस बाल तैनात था।
ग्राउंड पर राजगुरु पंडित गोपाल वशिष्ठ ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन कराया। पूजा के दौरान मंत्रोच्चारण, आरती और प्रसाद वितरण हुआ। मुख्य अतिथि जूना अखाड़ा के अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता व दुधेश्वरनाथ मंदिर के महंत श्री नारायण गिरी महाराज ने भूमि पूजन कर ध्वजा स्थापित की। महंत ने अपने संबोधन में भगवान श्री राम के आदर्श, सत्य और सामाजिक समरसता पर जोर दिया और रामलीला को नैतिक शिक्षा देने वाला मंच बताया।
रामलीला कमेटी के चेयरमैन दीपक मित्तल ने कहा कि 95 वर्षीय परंपरा को और सशक्त बनाकर प्रस्तुत किया जाएगा। महामंत्री अंकित गर्ग ने बताया कि इस वर्ष पारंपरिक प्रस्तुति के साथ नवीन तकनीकी मंच व्यवस्था और सामुदायिक भागीदारी पर विशेष ध्यान रहेगा ताकि दर्शकों को बेहतर अनुभव मिले।
भूमि पूजन में समाजसेवी योगेंद्र गुप्ता लिली, पूर्व महानगर महामंत्री गोपाल अग्रवाल, विनोद जिंदल, संदीप सिंघल, दिनेश कुमार, अरविन्द भारतीय, रुद्रप्रताप त्यागी, सुशील गोयल, संजीव गर्ग, जिलापंचायत सदस्य अमित त्यागी सरना, डॉ संजीव शर्मा, संजीव त्यागी, मंडल अध्यक्ष राहुल गोयल, राकेश शर्मा, अनिल शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष नितिन गोयल, सहित व्यापारियो, सामाजिक संगठन तथा आम नागरिकों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

इस दौरान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मोहित मुंडे, कोषाध्यक्ष अंकुर मित्तल, अरविन्द सिंघल, मोहित गर्ग, हरिमोहन गोयल, अर्पित त्यागी, विनय कंसल, रमेश त्यागी, वंश मित्तल, सचिन गोयल, मनोज शर्मा, प्रवीन सिंघल, नवीन गर्ग, नीरज जांगिड़, नवीन गर्ग, विकास गोयल, वीरेंद्र गुप्ता, राजू सक्सेना, गीता सक्सेना, राजरानी, जयभगवान कश्यप, संजीव सिंघल, सिद्ध मित्तल,
सहित सैंकड़ो लोग मौजूद थे।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button