नई दिल्ली

लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 124वीं जयंती पर ‘कल, आज और कल’ विषय पर परिचर्चा आज

नई दिल्ली । भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 124वीं जयंती के अवसर पर एसोसिएशन ऑफ वॉलेंटरीज एजेंसी फॉर रुरल डेवलपमेंट (एवार्ड) द्वारा रविवार को ‘लोकनायक—कल, आज और कल’ विषय पर विशेष परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रबुद्ध विचारक और गणमान्य अतिथि जेपी के विचारों, आदर्शों तथा वर्तमान समय में उनकी प्रासंगिकता पर विचार-विमर्श करेंगे।

परिचर्चा का आयोजन नई दिल्ली स्थित कमला देवी भवन, 5, दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर अपराह्न 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। यह भवन लोकनायक जयप्रकाश नारायण की ऐतिहासिक कर्मस्थली रहा है और सामाजिक सुधार तथा ग्रामीण विकास के आंदोलनों से जुड़ा रहा है।

कार्यक्रम का आयोजन एवार्ड द्वारा किया जा रहा है, जबकि बृहस्पति वेलफेयर फाउंडेशन सहयोगी आयोजक है। एवार्ड के अध्यक्ष डॉ. बी. मिश्रा तथा बृहस्पति वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष पद्मश्री अद्वैत चरण गड़नायक ने समाज के प्रबुद्ध नागरिकों, विचारकों और मीडिया कर्मियों से कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है।

परिचर्चा का उद्देश्य लोकनायक के सामाजिक एवं लोकतांत्रिक विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना और समकालीन परिस्थितियों में उनकी उपयोगिता पर सार्थक संवाद स्थापित करना है।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button