
पुलिस ने किया डिटेन
गाजियाबाद । हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में वह अपने समर्थकों के साथ नजर आ रहे हैं। उनके हाथों में लाठी डंडे दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो के जरिए उन्होंने हिंदुत्ववादी संगठनों और सनातन धर्म को मानने वाले लोगों से अगले दिन सुबह 10 बजे दिल्ली के जंत मंतर पहुंचने की अपील की है।
वायरल वीडियो किसी फ्लाईओवर के नीचे बनाया प्रतीत होता है। वीडियो में पिंकी चौधरी के साथ करीब 10 से 12 युवक मौजूद नजर आ रहे हैं। पिंकी चौधरी वायरल वीडियो में बोल रहे हैं। सभी भाइयों को जय श्री राम जंतर-मंतर पर जाने का माहौल है। वहां सारे हिंदुत्ववादी जा रहे हैं जिसे किसी पार्टी से मतलब नहीं है हर वो व्यक्ति वहां जा रहा है जो भगवा को मानता है।
उन्होंने अपने संगठन के कार्यकर्ताओं और सनातन धर्म को मानने वाले लोगों से एकजुट होकर जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की उन्होंने दावा किया कि संगठन के कार्यकर्ता अपने घरों से निकल चुके हैं और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे।
केंद्र और प्रदेश सरकार पर भी की टिप्पणी
वीडियो में पिंकी चौधरी केंद्र और प्रदेश सरकार को लेकर भी टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं, उन्होंने कहा कि सरकार चाहे तो उन्हें बंद करा सकती है, लेकिन वे सड़कों पर उतरेंगे, उन्होंने कुछ हालिया घटनाओं और एक समुदाय विशेष का जिक्र करते हुए विरोध जताया साथ ही कहा कि हिंदू रक्षा दल उनके अनुसार संबंधित लोगों का दिमाग ठीक करने जा रहा है।
वीडियो के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर नजर
वीडियो में लाठी-डंडे दिखाई देने और जंतर मंतर पर प्रदर्शन के ऐलान के बाद मामले को लेकर प्रशासनिक सतर्कता दिखाई दे सकती है। हालांकि वीडियो में किए गए दावों प्रदर्शन में शामिल होने वाले लोगों की वास्तविक संख्या और कार्यक्रम की स्थिति की पुष्टि नहीं है कि कितने लोग होंगे।
इसी बीच युवा शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि गौतम ने भी मोर्चा खोलते हुए पिंकी चौधरी सहित ऐसे संगठनों को चेतावनी दी है की जो लाठी दिखाकर अजरक्ता फैलाने का कार्य कर रहे हैं, उनका इलाज भी किया जाएगा। साफ तौर पर उन्होंने पिंकी चौधरी और संगठन को हिदायत और निर्देश भी दिए की कोई भी ऐसा कार्य करने वाले संघठन के खिलाफ मजबूती से युवा संगठन खड़ा है और ऐसे लोगों का इलाज ही किया जाता है और किया जाएगा।
