
चांदीनगर
थाना क्षेत्र के सिंगोली के जंगल मे रात्रि के समय संजय, दुष्यंत, श्रवन, हरिओम और गोना निवासी जयबीर के नलकूपो का ताला तोड़ चोर हजारो का समान चोरी कर ले गये। क्षेत्र मे लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओ को लेकर किसानो मे आक्रोश है। और किसानो का कहना है कि पहले किसान रात मे नलकूप पर जाकर फसलो की सिंचाई कर लेते थे। लेकिन अब वहां अकेले जाने मे डर लगा रहता है।
चांदीनगर क्षेत्र के जंगल से रात्रि चोरो ने नलकूपो का ताला तोड़कर हजारो रुपये का समान चोरी कर ले गये। सुबह जब किसान खेतो पर पहुंचे तो चोरी का पता चला। पीडित किसानो ने बताया की पिछले दो वर्षो से चोरो का क्षेत्र मे आतंक बना हुआ है।



