Uncategorized

मेरठ में राष्ट्रीय लोकदल का भव्य अभिनंदन समारोह: विशाल पवार को सौंपी गई महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी


​मेरठ:राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सहकारिता प्रकोष्ठ की ओर से मेरठ में एक भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में संगठन के विस्तार और मजबूती को लेकर चर्चा की गई, साथ ही नई जिम्मेदारियों की घोषणा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय लोकदल सहकारिता प्रकोष्ठ (उत्तर प्रदेश) के प्रदेश अध्यक्ष चेयरमैन अमरजीत सिंह बिड्डी ने शिरकत की। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में हस्तिनापुर क्षेत्र के सहकारिता प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय अध्यक्ष चेयरमैन रामकुमार उपस्थित रहे।
​समारोह के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह बिड्डी और क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकुमार ने संयुक्त रूप से श्री विशाल पंवार को मनोनयन पत्र प्रदान किया। इसके साथ ही उन्हें राष्ट्रीय लोकदल सहकारिता प्रकोष्ठ, मेरठ का महानगर अध्यक्ष नियुक्त करते हुए एक अहम जिम्मेदारी सौंपी गई।
​संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष विशाल पवार को बधाई देते हुए प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह बिड्डी ने विश्वास जताया कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में मेरठ में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और पार्टी नई ऊंचाइयों को छुएगी।

​क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकुमार चेयरमैन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की असली ताकत कार्यकर्ताओं की एकजुटता और मेहनत में है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे रालोद की नीतियों और विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाएं।
​गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति
​कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी सतवीर सिंह सिवाच ने की, जबकि संचालन विकास सिंह भैंसा और सहकारिता जिलाध्यक्ष अभिषेक चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। समारोह में भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
​इस अवसर पर सामाजिक न्याय मंच की प्रदेश अध्यक्ष संगीता दोहरे, सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल ब्रह्मपाल तोमर, एससी-एसटी आयोग के सदस्य नरेंद्र खजूरी, सुनील रोहटा, मनु दांतल, जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज, जिलाध्यक्ष मतलूक गोड, संजय रसूलपुर, सीएम डागर, संजय पनवाड़ी, गौरव जिटोली, बीना पूनिया, उर्मिला चौधरी, बीना सिंह, प्रदीप उज्ज्वल, आत्तिर रिजवी, अक्षय अतलपुर, देवव्रत आर्य, डीपी सिंह, सचिन राणा और देशपाल सिंह जीवाणा समेत कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने सभी का आभार व्यक्त किया। 

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button