भाजपा के कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने वाली रेनू चंदेला को मिली क्षेत्रीय टीम में जिम्मेदारी

महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री नियुक्त, नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी नेतृत्व का जताया आभार
मनस्वी वाणी, संवाददाता
गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों और पार्टी की गतिविधियों में लगातार सक्रिय भूमिका निभाने वाली रेनू चंदेला को पार्टी ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से समर्थकों और पार्टी कार्यकतार्ओं में खुशी का माहौल है।
रेनू चंदेला पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों, संगठनात्मक अभियानों और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भागीदारी करती रही हैं। महिला मोर्चा के माध्यम से भी वह महिलाओं को संगठन से जोड़ने और पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में भूमिका निभाती रही हैं। संगठन के प्रति उनकी सक्रियता और निरंतर भागीदारी को देखते हुए उन्हें क्षेत्रीय टीम में स्थान दिया गया है। क्षेत्रीय मंत्री की जिम्मेदारी मिलने पर रेनू चंदेला ने पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व और संगठन के सभी पदाधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस पर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगी। संगठन को मजबूत करने, महिला कार्यकतार्ओं को साथ लेकर चलने और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए पूरी मेहनत से काम करेंगी। उनकी नियुक्ति को महिला मोर्चा के संगठनात्मक विस्तार और क्षेत्र में महिला कार्यकतार्ओं को नई ऊर्जा देने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



