मुरादनगर में भाजपा नेत्री बिंदु त्यागी को मिली बड़ी जिम्मेदारी
महिलाओं की समस्याओं को पार्टी तक पहुंचाने में अहम भूमिका
, पश्चिम क्षेत्र महिला मोर्चा की क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाई गईं
राशिद अली
मुरादनगर। भाजपा नेत्री एवं पूर्व पार्षद बिंदु त्यागी को भाजपा पश्चिम क्षेत्र महिला मोर्चा की क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किए जाने की खबर ने मुरादनगर क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर पैदा कर दी है। पार्टी द्वारा जारी आदेश के बाद कार्यकर्ताओं ने बिंदु त्यागी को बधाई देते हुए उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। इस नियुक्ति को क्षेत्र में महिला सक्रियता और संगठनात्मक मजबूती की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।भाजपा पार्टी द्वारा जारी पत्र के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती सरोज कुशवाह तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर की संस्तुति के बाद पश्चिम क्षेत्र महिला मोर्चा के क्षेत्रीय पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। इसी क्रम में मुरादनगर निवासी भाजपा नेत्री बिंदु त्यागी को पश्चिम क्षेत्र महिला मोर्चा की क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। पश्चिम क्षेत्र की कमान नवाब सिंह नागर के पास है, जबकि प्रदेश महिला मोर्चा का नेतृत्व सरोज कुशवाह कर रही हैं।बिंदु त्यागी को क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने की सूचना मिलते ही मुरादनगर और आसपास के क्षेत्रों के भाजपा कार्यकर्ताओं तथा महिला कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई देना शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि बिंदु त्यागी लंबे समय से पार्टी के संगठन, महिला सशक्तिकरण और क्षेत्रीय मुद्दों के प्रति सक्रिय रही हैं। उनकी इस नियुक्ति से क्षेत्र की महिला कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है और उन्हें संगठन में अधिक सक्रियता से काम करने का उत्साह मिला है।कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिंदु त्यागी की नियुक्ति उनकी मेहनत, लगन और संगठन के प्रति निष्ठा का परिणाम है। उन्होंने आशा जताई कि नई जिम्मेदारी में वे पश्चिम क्षेत्र में महिला मोर्चा को और मजबूत करने के साथ ही क्षेत्र की महिलाओं की समस्याओं को पार्टी तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगी।



