
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच हवाई यातायात पर व्यापक असर देखने को मिल रहा है। हवाई क्षेत्र बंद होने से उड़ान संचालन लगातार चौथे दिन प्रभावित हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) पर मंगलवार को 80 उड़ानें प्रभावित हुई हैं, जिनमें 36 प्रस्थान और 44 आगमन की उड़ानें रद्द कर दी गईं हैं।



