गाजियाबादनई दिल्ली

सांसद अतुल गर्ग ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात

पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता दिलाई जाएगी

गाजियाबाद। सांसद अतुल गर्ग ने गाजियाबाद स्थित भारत सिटी सोसायटी में तीन नाबालिग बहनों की आत्महत्या की अत्यंत हृदयविदारक घटना के संबंध में सोसायटी की आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों के साथ पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की।
इस दौरान आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों द्वारा सांसद को अवगत कराया गया कि उक्त सोसायटी में एक अन्य परिवार के बच्चे भी वर्तमान परिस्थितियों के कारण विद्यालय नहीं जा पा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए सांसद अतुल गर्ग ने तत्काल जिलाधिकारी से दूरभाष पर वार्ता कर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जाँच कराने तथा संबंधित परिवारों को आवश्यक एवं उचित सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया।
सांसद ने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता दिलाई जाएगी तथा प्रशासनिक स्तर पर किसी भी प्रकार की लापरवाही को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button