गाज़ियाबाद

वसुंधरा में आयोजित चाय पर चर्चा कार्यक्रम में शामिल हुई : भारती सिंह 

 

वसुंधरा वासियों को केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा कराए गए कार्य से बारे में बताया

ट्रांस हिंडन। वसुंधरा के सेक्टर 6 के श्री कृष्णा अपार्टमेंट के प्रांगण में भारती सिंह धर्मपत्नी सांसद डॉक्टर वीके सिंह ने चाय पर चर्चा कार्यक्रम में पहुंची। इस कार्यक्रम में भारती सिंह ने वसुंधरा के लोगों से बातचीत की उनके समस्याओं को सुना, और अभी तक भाजपा सरकार ने व जनरल वीके सिंह ने जो कार्य किये उनके बारे में उपस्थित लोगों को बताया। इस चर्चा के अवसर पर उन्होंने कुछ अपने पुराने संस्मरण भी सुनाएं की किस तरह जनरल वीके सिंह ने अपने देश के लिए संघर्ष किया और किस तरह रिटायरमेंट के बाद भी मंत्री के रूप में अलग-अलग देश में जाकर वहां फंसे हुए लोगों को और छात्रों को निकालने का काम किया, किस तरह से टनल में फंसे हुए मजदूरों को निकालने के लिए लगभग 13 दिन दुर्घटना स्थल पर ही कैंप करके अपने मजदूर भाइयों को सुरक्षित निकाला, किस तरह से जनरल डॉक्टर वीके सिंह ने गाजियाबाद की प्रगति में चार चांद लगाए और उनका यह प्रयास अब भी लगातार जारी है।

भारती सिंह ने बताया कि अभी बहुत सारे काम करने हैं जिनकी सूची बना ली गई है और वह अगले 5 वर्षों में किए जाएंगे और गाजियाबाद को देश का अग्रणी शहर बनाया जाएगा, उन्होंने कहा कि जो गाजियाबाद कभी क्राइम की राजधानी के रूप में मशहूर था, आज वह इंफ्रास्ट्रक्चर व डेवलपमेंट के नाम पर मशहूर हो रहा है।

 इस कार्यक्रम की संयोजक महानगर मंत्री महिला मोर्चा भाजपा गाजियाबाद रेखा त्यागी थी और उनकी महिला मोर्चा की समस्त टीम ने भारती सिंह का स्वागत व अभिनंदन किया। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष पूनम कौशिक भी उपस्थित रही और उन्होंने बताया कि जनरल डॉक्टर वीके सिंह से बेहतर गाजियाबाद के लिए काम करने वाला आज तक कोई दूसरा नहीं हुआ है। इस कार्यक्रम में कौशांबी से पूर्व पार्षद मनोज गोयल एवं वर्तमान पार्षद कुसुम गोयल भी उपस्थित रहे, जिनका समिति के साथियों ने तहे दिल से स्वागत किया। 

इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा की महानगर उपाध्यक्ष रिचा भदोरिया, महानगर सूचना प्रभारी नेहा जैन, सोशल मीडिया प्रभारी महानगर नंदिनी शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य अमृता सिंह, कार्यकारिणी सदस्य शर्मिला राठी व ममता तिवारी और पूर्व महानगर सहसंयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ कामिनी भदोरिया की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button