राष्ट्रीय

तीन सीटों के लिए भाजपा व गठबंधन के उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन

असम राज्यसभा चुनाव:

असम I असम की खाली होने वाली तीन राज्यसभा सीटों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेतृत्वाधीन गठबंधन के तीन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

भाजपा की ओर से कैबिनेट मंत्री योगेन महन और दुलियाजान विधानसभा क्षेत्र के विधायक तेरेस ग्वाला ने नामांकन पत्र जमा किया। वहीं तीसरी सीट के लिए भाजपा गठबंधन के सहयोगी दल यूपीपीएल (यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल) के अध्यक्ष प्रमोद बोड़ो ने नामांकन दाखिल किया।

नामांकन दाखिल करने के दौरान केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा, उनके मंत्रिमंडल के सदस्य तथा गठबंधन सहयोगी दलों असम गण परिषद (अगप), यूपीपीएल और भाजपा के कई नेता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button