
मनस्वी वाणी, संवाददाता
गाजियाबाद। संजय नगर सेक्टर-23 स्थित भगवान शिव-परशुराम मंदिर में श्री परशुराम ब्राह्मण एकता मंच के तत्वावधान में भगवान परशुराम जन्मोत्सव श्रद्धा, उल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसका नेतृत्व मंच के मुख्य संरक्षक डॉ. संजीव शर्मा, संस्थापक अध्यक्ष पं. हरीश शर्मा, महानगर अध्यक्ष सुभाष शर्मा तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष जे.के. गौड़ ने किया।

शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे मार्ग में धार्मिक माहौल बना रहा। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने अतिथियों का पटका पहनाकर सम्मान किया, वहीं संरक्षक मनोज पंडित ने आयोजन की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर शहर के कई गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से जे.के. गौड़, डॉ. संजीव शर्मा, पं. हरीश शर्मा, मंदिर अध्यक्ष रमेश चौधरी, मुख्य पुरोहित देवी पंडित, दिनेश शर्मा, सुरेंद्र द्विवेदी, सुभाष शर्मा, धीरूभाई, युवा अध्यक्ष गौरव शर्मा, कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध शर्मा, समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, अभिषेक गर्ग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज पंडित, सुभाष पंडित, संजय नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप गर्ग, विपिन गोयल शर्मा, रजत शर्मा, विनोद शर्मा, अवनीश त्यागी, विष्णु दत्त दुबे, शरद भाई, आदित्य शर्मा, आदर्श शर्मा, रेनू, पूजा, विशाल शर्मा, ललित कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर मुख्य संरक्षक डॉ. संजीव शर्मा एवं संस्थापक अध्यक्ष पं. हरीश शर्मा ने सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। वहीं संयोजक आरके शर्मा ने भी सभी का सम्मानपूर्वक स्वागत एवं आभार प्रकट किया।


