
नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत में द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की गई और रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया गया। साथ ही पश्चिम एशिया और होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा पर भी चर्चा हुई।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने पर जानकारी देते हुए बताया कि दोनों नेताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति की समीक्षा की।उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका अपनी व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बातचीत के दौरान पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी चर्चा हुई और होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला व सुरक्षित बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया गया।



