गाजियाबादमुरादनगर

भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने के लिए बैठक का आयोजन, सोमदत्त शर्मा बनाए नगर अध्यक्ष

मुरादनगर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा एवं अखिल भारतीय परशुराम सेवा दल की एक आवश्यक बैठक एडवोकेट विजय गौड के कार्यालय डागर विहार फेस 2 मै हुई, जिसकी अध्यक्षता पं विनोद कुमार मिश्रा  द्वारा की गई,  बैठक का संचालन नगर महामंत्री पं यतिदेव शर्मा ने किया।बैठक में जिलाध्यक्ष पं राकेश शर्मा  भी बैठक में उपस्थित रहे। बैठक में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने के लिए सर्वसम्मति से पं मदन मोहन मालवीय पब्लिक स्कूल पाइप लाइन रोड मुरादनगर का निश्चय किया गया।संगठन में और सक्रियता लाने के लिए जिलाध्यक्ष पं राकेश शर्मा  ने संगठन का विस्तार कर नगर अध्यक्ष पं प्रमोद कौशिक के त्यागपत्र देने के उपरांत पं सोमदत्त शर्मा को सर्वसम्मति से नगर अध्यक्ष एवं पं प्रमोद कौशिक को जिला उपाध्यक्ष व कैप्टन संजय शर्मा को विधानसभा महामंत्री मनोनीत किया गया।  नगर व विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा, तथा गरीब ब्राह्मण कन्याओं को जिलास्तर पर फार्म भरवाकर उसके विवाह के अवसर पर आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाएगा। अखिल भारतीय परशुराम सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं विनोद कुमार मिश्रा ने बताया की 19 अप्रैल को भगवान परशुराम जन्मोत्सव पूरे भारतवर्ष में धूम धाम से बनाया जाएगा । नवनियुक्त नगर अध्यक्ष पं सोमदत्त शर्मा ने कहा की हो ब्राह्मण समाज द्वारा जो अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है उसके लिए में समाज के प्रति पूर्णतः निर्वहन करूंगा और जो ब्राह्मण समाज के लोगों ने मुझे इतनी बड़ी जमींदारी दी है उसके लिए मै आप सभी का धन्यवाद करता हूँ।। बैठक में जिला महामंत्री पं प्रेमचंद शास्त्री विधानसभा अध्यक्ष पं ओमपाल शर्मा नवनियुक्त नगर अध्यक्ष पं सोमदत्त शर्मा पं विजय गौड एडवोकेट पं यश शर्मा नगर अध्यक्ष परशुराम सेवा दल पं राजेंद्र वत्स जिला उपाध्यक्ष पं प्रमोद शर्मा जिला उपाध्यक्ष पं राकेश शर्मा डिफेंस कॉलोनी  संरक्षक ब्राह्मण महासभा कैप्टन संजय शर्मा विधानसभा महामंत्री पं सतीश शर्मा दुहाई पं अशोक शर्मा नगला महेंद्र कुमार एडवोकेट पं ओंकार दत्त शर्मा प्रदेश महामंत्री परशुराम सेवा दल पं शिवनंदन शर्मा  पं अजय गौड़ पं विद्यासागर शर्मा संरक्षक आदि ने नवनियुक्त नगर अध्यक्ष व पदाधिकारियों को माला व शॉल उड़ाकर सम्मानित किया ।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button