गाजियाबादस्वास्थ्य

गणेश अस्पताल में सोशल अवेयरनेस कैंप का आयोजन

नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श के साथ दी सीपीआर ट्रेनिंग 

गाजियाबाद। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) गाजियाबाद के सहयोग से गणेश अस्पताल में एक विशेष सोशल अवेयरनेस कैंप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों में स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

ग्कैंप में उपस्थित मरीजों को टीएसएच (थायरॉयड), बीएमडी (बोन मिनरल डेंसिटी), पीएफटी (पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट) जैसी जांचों के साथ-साथ नि:शुल्क डॉक्टर परामर्श सेवा प्रदान की गई। कार्यक्रम में सबसे महत्वपूर्ण सत्र सीपीआर ट्रेनिंग का था, जिसमें प्रतिभागियों को आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन बचाने के तरीकों के बारे में शिक्षित किया गया।

इस अवसर पर कआईएमएगाजियाबाद की अध्यक्ष डॉ. अल्पना कंसल और उपाध्यक्ष डॉ. अर्चना शर्मा ने कहा कि ऐसे कैंप लोगों में स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम मरीजों और नागरिकों को उनके स्वास्थ्य की बेहतर समझ देने का अवसर है। कार्यक्रम में संयुक्त सचिव डॉ. अरुणा अग्रवाल, अध्यक्ष निर्वाचित डॉ. प्रहलाद चावला, डॉ. नीलू खनेजा, उपाध्यक्ष डॉ. अर्चना वर्मा, डॉ. रीनू गोयल, डॉ. आकांक्षा कंसल, डॉ. चुमकाई दे सिन्हा और डॉ. मोनिशा गुप्ता भी उपस्थित रहे और कैंप की सफलता में योगदान दिया।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button